रांची: भवन निर्माण विभाग के साथ हुई रिम्स प्रबंधन की बैठक

News11 Bharat

रिम्स में आज शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग के साथ प्रबंधन की बैठक हुई.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची स्थित रिम्स में आज शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग के साथ प्रबंधन की बैठक हुई. इस बैठक में रिम्स के निदेशक और सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे.  बताते चलें रिम्स की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत के लिए NMC ने सख्त निर्देश जारी किया था. आज की बैठक में ओपीडी और आईपीडी बिल्डिंग के निर्माण पर चर्चा हुई. निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रिम्स में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जायेगा. 

बताते चलें रिम्स में MBBS की सीटें 180 से बढ़कर 250 होने के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें: JPSC मामले में CID जांच पर विधायक सरयू राय ने उठाये गंभीर सवाल