मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत कचरा प्रबंधन को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से बेंगाबाद दुर्गा मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने की. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू, अंचल अधिकारी सफी आलम, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रवीण राम सहित सुनील यादव, प्रवीण कुमार, मनीष साव, मो. मिनसर, पिंकू मंडल, राजेश ठाकुर, महेंद्र त्रिवेदी, दिलीप मंडल, रामलाल मंडल, जल सहिया और बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे.
चर्चा में घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, सामुदायिक डस्टबिन की व्यवस्था और बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने दुकानदारों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की. जल सहियाओं को जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई.
यह भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सारना समिति की बैठक, 9 अगस्त को होगा भव्य आयोजन