न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर स्टेशन कंसल्टिंग कमेटी की बैठक शनिवार को स्टेशन प्रबंधक शशिरंजन कुमार की अध्यक्षता में रेल परिसर सभागार में आयोजित की गई. बैठक में मनोहरपुर स्टेशन के अधिकारियों के साथ-साथ कंसल्टिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में रेल यात्रियों और रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान स्टेशन कंसल्टिंग कमेटी के सदस्य रंजित यादव ने यात्रियों से जुड़ी 11 मांगों को बैठक में रखा और उन्हें धरातल पर उतारने पर जोर दिया.
मनोहरपुर स्टेशन कंसल्टिंग कमेटी की बैठक, यात्रियों की 11 मांगें रखी
1. मनोहरपुर रेलवे ओवरब्रिज का जल्द निर्माण / ROB
2. मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग में रेलवे लाइन पर रबर सीट लगाना
3. मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर पेयजल की सुविधा एवं शौचालय का निर्माण
4. रेलवे कॉलोनी में विद्युतीकरण(टावर लाइट) का निर्माण
5. मनोहरपुर साइडिंग से पहले, कोयना रेलवे ब्रिज के बाकी 3/4 रेलवे लाइन पर पथवे पुल का निर्माण
6. मनोहरपुर रेल क्षेत्र के नाली की सफाई / जो P.W.D रोड के सामने है
7. मनोहरपुर रेल क्षेत्र के अंदर नाली का निर्माण होना चाहिए बाउंड्री के अंदर
8. मनोहरपुर से टाटा तक ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू करना एवं सुबह (4 बजे / 5 बजे) एक लोकल ट्रेन का ठहराव. (छोटे स्टेशनों में जैसे पोसैता,डेरवां,जराइकेला.
9. मनोहरपुर में F.O.B का जल्द निर्माण. जिसका सर्वे कार्य हो चुका है,
किंतु अब तक काम चालू नहीं होने के कारण आम लोगों को हो रही है परेशानी.
10. मनोहरपुर स्टेशन में एनारकुलम ट्रेन /(18189 DN / 18190) का ठहराव कराना
11. मनोहरपुर रेल के द्वारा (मनोहरपुर स्टेशन) में रेल यात्री विश्राम गृह का निर्माण कराना
बैठक में अधिकारियों ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनकर उच्च अधिकारियों तक भेजने और यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.
बैठक में उपस्थित सदस्य:
1. रंजीत यादव - SCC
2. विशाल कुमार - SAIL, चिरिया
उपस्थित रेल अधिकारी:
1. शशिरंजन कुमार - SMR/MOU
2. अतुल घोष - CCI/BNDM
3. धर्मवीर कुमार - IOW/MOU
4. के मेलगांडी - Electric/MOU
5. आर के पांडे- RPF/ओसी
6. एस. ग्राहचार्य - JE/Tele