मानवता की मिसाल बने मंत्री योगेंद्र प्रसाद, सड़क किनारे घायल मां-बेटे की ऐसे की मदद

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आज (7 जून) एक तारीफ का काम किया. मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रामगढ़ जाने के कर्म में रास्ते में सड़क हादसे में घायल मां-बेटे की जान बचाई. मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जाने के क्रम में चुटुपालू घाटी के पास उन्होंने देखा कि सड़क हादसे में एक महिला और उसका छोटा बच्चा रास्ते के किनारे तड़प रहा है. जिसके बाद उन्होंने अपने काफिले को रोकवाया और उनकी मदद की. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने गाड़ी से नीचे उतरकर दोनों घायलों की स्थिति देखी. जिसके बाद मंत्री दोनों घायलों को लेकर सैनी होटल के समीप स्थित आपातकालीन सेवा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों को तत्काल इलाज शुरू करने का निर्देश दिया.

इस बात की जानकारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेस्बूक में पोस्ट करके दी. सोशल मीडिया अकाउंट फेस्बूक जानकारी साझा करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लिखा, 'आज रांची से रामगढ़ एक कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में चुटुपालू घाटी में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला एवं उसके छोटे बच्चे को सड़क किनारे दर्द से तड़पता देख मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना विलंब किए दोनों घायलों को स्वयं अपनी गाड़ी से सैनी होटल के समीप स्थित आपातकालीन सेवा अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई तथा संबंधित अधिकारियों को बेहतर एवं समुचित इलाज के निर्देश दिया.'

यह भी पढ़ें: झारखंड दौरा खत्म कर दिल्ली रवाना हुए नितिन नबीन, बोले- 'झारखंड हमारे लिए दूसरे घर जैसा'