बेतला की सड़कों पर नाबालिगों का स्टंट, कटिंग और रफ्तार का खतरनाक खेल, हादसों के बाद भी नहीं लग रही लगाम 

Ark Sahuliyar

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. लेकिन बेतला क्षेत्र में इसका असर बेअसर दिख रहा है.

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. लेकिन बेतला क्षेत्र में इसका असर बेअसर दिख रहा है. क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद नाबालिग बेखौफ होकर सड़कों पर तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए स्टंट और खतरनाक कटिंग करते नजर आ रहे हैं. 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ नाबालिग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर सड़क को स्टंट का मैदान बना रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे बाइक चालकों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने पुलिस, परिवहन विभाग और अभिभावकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए नाबालिग बाइक चालकों पर विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.