न्यूज़11 भारत
राँची/डेस्क: कोकर चौक में आज बुधवार सुबह चैन छिनतई की घटना हुई. घटना सुजुकी के अपोजिट के पास की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सुनील महतो रोजाना की तरह घर के बाहर बच्चों के लिए स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे. तभी बाइक सवार दो लोग गली में आये और सुनील महतो के गले से चैन छिनतई कर फरार हो गए.
छिनतई की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. कैमरे में दिखा कि दो बाइक सवार बदमाश आये और सुनील महतो के गले से चैन छिनकर भाग गए. दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था.
इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा: फलक इंडस्ट्री में लगी भीषण आग; बगल में पेट्रोल पंप होने से मचा हड़कंप