लापता करन-अर्जुन का नहीं हुआ था अपहरण, रांची पुलिस ने पुरी से अर्जुन को सकुशल बरामद किया, समंदर देखने गए थे बच्चे

News11 Bharat,Pramod Kumar,

CCTV खंगालते हुए पुरी पहुंची थी रांची पुलिस, बच्चे को ढूंढ निकालने में हुई कामयाब

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: करन अर्जुन लापता बच्चे के मामले मे रांची पुलिस ने पुरी से अर्जुन को सकुशल बरामद कर लिया है. रांची पुलिस CCTV खंगालते हुए पुरी पहुंची जहां अर्जुन की बरामदगी हुई . 

अर्जुन ने बताया है कि वह अपने भाई करन और दोस्त शिवा के साथ समंदर देखने निकला था. उसने बताया कि पुरी में Beach पर तथा मंदिर के आस पास हम घूम रहे थे और पैसे ख़त्म होने पर मांग कर खाते थे. पुरी स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने इनको रोका तो इन्होंने अपनी पहचान छुपाते हुए ख़ुद को अनाथ बताया और पुरी का स्थानीय बताया. अर्जुन ने बताया कि उसे अपने घर नहीं जाना है, क्यूंकि घर पर उसका मन नहीं लगता है.

अक्सर यह देखा जा रहा है कि परिवार वाले बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं तथा बच्चे इधर उधर निकल जाते हैं, नहीं मिलने पर अपनी गलती छुपाने हेतु अपहरण का आरोप लगा देते हैं. इस प्रकरण में यह पता चल गया था कि बच्चों का अपहरण नहीं हुआ था. 

यह भी पढ़ें:  सड़क हादसे में मेदिनीनगर के पांच लोगों की मौत से शोक की लहर, किछौछा शरीफ से लौटते समय हुआ था हादसा