न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड विधानसभा सदस्य रागिनी सिंह एवं महापौर, धनबाद संजीव सिंह ने लोक भवन, रांची में भेंट कर उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर ज्ञापन समर्पित किया. उक्त अवसर पर राज्यपाल का विधानसभा सदस्य एवं महापौर, धनबाद द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद अंतर्गत महाविद्यालयों में प्रस्तावित “क्लस्टर सिस्टम” के संबंध में छात्रहित एवं व्यावहारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया.
ज्ञापन में कहा गया कि धनबाद एवं कोयलांचल क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को आवागमन, समय एवं आर्थिक बोझ जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अतिरिक्त झरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित राजा शिव प्रसाद कॉलेज से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भी ज्ञापन समर्पित किया गया और छात्रहित में इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक पहल किए जाने का अनुरोध किया गया.
ये भी पढ़ें- कांग्रेस में जारी विवाद के बीच प्रदेश प्रभारी ने की पहल, 24 मई को सभी जिलों में लगेगा पार्टी का शिविर