न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जदयू के वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) मामले में चल रहे CID जांच पर बड़े सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि बड़े चेहरों को बचाने के लिए JPSC मामले की CID जांच करवाई जा रही है, ताकि सबूतों को नष्ट किया जा सके. उन्होंने कहा कि किसी सक्षम जांच एजेंसी से पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि सारा सच सामने आ सके.
बताते चलें में मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने कल गुरुवार को आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की. सीआईडी ने बताया कि रांची पुलिस की सहायता से पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष, सरकारी आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी ली गई. इस दौरान डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए. मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.
इसे भी पढ़ें: डोरंडा-नामकुम पथ चौड़ीकरण: दस्तावेज नहीं देने पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार