कपाली पानी टंकी में नए 200 केवीए ट्रांसफार्मर का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन, जल्द बहाल होगी जलापूर्ति

Ark Sahuliyar

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया.

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूरे कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इस संबंध में कांग्रेस नेता ललित महतो ने विधायक सविता महतो को समस्या से अवगत कराया. विधायक ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे अब जल्द ही क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा विधायक ने गौसनगर में भी 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो. अरशद, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, मो. अफसर, सद्दाम हुसैन, मो. निजाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.