राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: चैनपुर प्रखंड के सिल्फरी बेंगटी पहाड़ के समीप मोहर्रम का त्योहार पूरी अकीदत, आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में एक भव्य मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहां विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मोहर्रम के इस पावन मौके पर बरवेनगर, लंगड़ामोड़, चैनपुर, जमगाई और अवरटोली की कमेटियों द्वारा बेहद खूबसूरत और कलात्मक ताजिया का निर्माण किया गया था. इन आकर्षक ताज़ियों को देखने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा.
मेले में आए लोगों ने कलाकारों की बेहतरीन कारीगरी और कला की जमकर प्रशंसा की. इस दौरान मैदान में छोटी-छोटी दुकानें और स्टॉल भी सजाए गए थे, जहां लोगों ने जमकर मिठाइयों और अन्य चीज़ों की खरीदारी की.क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया.
जगह-जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी.चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, और नंदू कुमार सहित थाने के जवान मुस्तैदी से डटे रहे.सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की कड़ाई से निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में सीआई नरेंद्र सेठ, राजस्व कर्मचारी बीपीओ सतेंद्र कुमार, और बीटीएम राजेंद्र तिर्की विशेष रूप से नियुक्त थे.अधिकारियों और पुलिस जवानों की इसी सक्रियता के कारण पूरा कार्यक्रम बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.इस दौरान त्योहार को सफल बनाने में स्थानीय कमेटियों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की अहम भूमिका रही. मौके पर मुख्य रूप से उदिन खान, अवरा टोली सदर रहीश सेख, सरफराज सेख, मजल शेख, इमरान खान, जाहिर खान, जावेद खान, सलामत, सहजुल्ला खान, आसिफ खान, चैनपुर सदर सकील खान, जंगाई सदर नेफज खान, बरवेनगर सदर अयूब खान और जाबिर खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज में मोहर्रम पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, अतिथियों का पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान