न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोपी मो. साजिद को 10 साल की सजा सुनाई गयी है. साथ ही 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. पोक्सो की विशेष कोर्ट ने यह सजा सुनाई. गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. मामले को लेकर पीड़िता ने अगस्त 2025 में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मंदिर से लौटने के दौरान आरोपी ने उसे जूस पीने का प्रस्ताव दिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अपने न्यायिक बयान में भी आरोपों का समर्थन किया था.
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद