न्यूज़11 भारत
राँची/डेस्क: राज्य के अधिकांश जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक राज्यभर में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान राजधानी रांची समेत मध्य, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण और संताल परगना के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है . वहीं कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और कोडरमा सहित मध्य एवं उत्तर-पश्चिम झारखंड के जिलों में बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंह सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरू शिबु सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां तेज, प्रतिमा को दिया जा रहा अंतिम रूप