बहरागोड़ा में अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

Ark Sahuliyar

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत स्थित चंद्रपुर चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत स्थित चंद्रपुर चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां किसी आवश्यक कार्य से बहरागोड़ा जा रहे मानुषमुड़िया गांव निवासी बाइक सवार सुरेश दास को सामने से आ रहे एक लोहा-मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में सुरेश दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित ट्रेलर भी सड़क किनारे कीचड़ में जा घुसा, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और उनकी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को आपातकालीन इलाज के लिए बहरागोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.