न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में राज्य MPW कर्मचारी संघ सैकड़ों की संख्या में अपनी लंबित मांगों को लेकर नेपाल हाउस का घेराव करने पहुंचे हैं. झारखंड MPW कर्मचारी संघ ने JSSC द्वारा जारी बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) और क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं.
आंदलन कर रहे संघ ने कहा कि वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की अनदेखी कर नई भर्ती करना उनके लिए अन्यायपूर्ण है. कर्मचारियों ने 1554 संविदा MPW कर्मियों के स्थायी समायोजन और नियमितीकरण की मांग उठाई है. संघ का दावा है कि इस संबंध में सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है. मांगें पूरी नहीं होने पर राज्यभर के MPW स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा असंतोष है.
इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: झारखंड में कल 60 लाख के इनामी 16 कुख्यात माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण