सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: भुरकुंडा कोयलांचल में मुहर्रम पर्व आस्था के साथ मनाया गया और हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में गम और अकीदत के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाला गया. ऊप धोड़ा से ताजिया और न्यू बैरक से जुफेंकार निकाला गया इस दौरान सैकड़ों अकीदतमंदों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ प्रदर्शन किया और तलवार लाठियां भांजी गई. इस बीच पूरा भुरकुंडा कोयलांचल या हसन या हुसैन या अली के नारों से गूंज उठा. जुलूस भुरकुंडा बिरसा चौक, ऊपर धौड़ा जवाहर नगर से निकाला गया.