न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 10 साल पुराने दहेज हत्या मामले में ट्रायल फेस किया आरोपी पति मुकेश कुमार साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए बरी किया. मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 199/2016 से जुड़ा था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मृतका के मामा ने गवाही में बताया कि अस्पताल में होश आने पर मृतका ने स्वयं आग लगाने की बात कही थी. वहीं कई स्वतंत्र गवाहों ने भी दहेज प्रताड़ना की पुष्टि नहीं की और बताया कि मृतका पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी, जिसका मानसिक उपचार चल रहा था. कोर्ट ने यह भी पाया कि अनुसंधान के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र नहीं किए गए. प्राथमिकी में कथित दहेज मांग का स्पष्ट विवरण भी नहीं था.
यह भी पढ़ें- JJMP उग्रवादी इंदल पासवान को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज