पलामू: मुखिया पूनम देवी ने रखी नाली निर्माण की आधारशिला,कहा- उपलब्ध राशि से प्राथमिकता के आधार पर हो रहा विकास

Dipali Kumari

कुराईनपतरा पंचायत के सोंस गांव स्थित निमियां टोला में आज रविवार को नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई.

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत कुराईनपतरा पंचायत के सोंस गांव स्थित निमियां टोला में आज रविवार को नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई. पंचायत की मुखिया पूनम देवी ने संजय राम के घर से बैजंति कुंवर के घर तक बनने वाली नाली निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया.

इस अवसर पर मुखिया पूनम देवी ने कहा कि पंचायतों का विकास केंद्र और राज्य सरकार से उपलब्ध कराई जाने वाली विकास राशि के माध्यम से होता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान पंचायती राज कार्यकाल में केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों से पंचायतों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया है. विशेष रूप से राज्य वित्त आयोग मद से पंचायतों को अब तक राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके कारण पंचायत प्रतिनिधियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से पंचायत के सभी गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराया जा रहा है. पंचायत की जनता का भी विकास कार्यों में पूरा सहयोग मिल रहा है.

शिलान्यास कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, देवराज साव, सुरेश कश्यप, धनंजय राम, नागेंद्र कुमार, सकेंद्र राम, संजय राम, प्रमोद राम, विशुन राम, विजय राम, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, सुरेंद्र मेहता, चंदन, बैजंति कुंवर, शिला कुंवर, रूबी देवी, उषा देवी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बेसहारा मां-बेटी की मदद को आगे आई साहिबगंज पुलिस, टेंट-राशन से लेकर बेटी की पढ़ाई तक का किया इंतजाम