न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निगम ने कांटा टोली बस स्टैंड के टेंडर को रद्द कर दिया है. निगम की ओर से कहा गया है कि तकनीकी कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया. वहीं, टेंडर प्रक्रिया में शामिल कुछ लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि टेंडर रद्द करने के पीछे किसी खास ठेकेदार को फायदा पहुंचाने की साज़िश है.