हत्या का आरोपी जितेंद्र भुईयां गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

Dipali Kumari

हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह:
लातेहार जिले के छिपादोहर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान छिपादोहर थाना अंतर्गत कुचिला ग्राम निवासी मदन भुईयां के पुत्र जितेंद्र भुईयां के रूप में हुई है. 

पुलिस के अनुसार, छिपादोहर थाना कांड संख्या 27/26 दिनांक 04 अगस्त 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दर्ज हत्या के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: रांची: JPSC आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे 6 अभ्यर्थी