न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: प्रखंड अंतर्गत नगड़ा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया.जिसने जरी एवं नगड़ा ग्राम के ग्राम प्रधान पंचायत की मुखिया जन प्रतिनिधि भू रैयतों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. बैठक में तेतरियाखाड़ परियोजना पदाधिकारी, सीसीएल तेतरियाखाड़ के पत्रांक PO/TTK/2026-27/631 के तहत भारत सरकार के उपक्रम सीसीएल द्वारा स्वीकृत तेतरियाखाड़ कोलियरी से जर्री मेन रोड तक भुतहा नाला के किनारे लगभग 3 किमी सड़क निर्माण के लिए ग्राम के भू रैयतों को नोटिस कर बैठक की प्रस्ताव पर चर्चा हुई.
इस दौरान ग्राम सभा में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क निर्माण के स्वीकृति का विरोध किया कारण बताते हुए कहा कि भुतहा नाला एवं उसके आसपास का क्षेत्र मवेशियों के चरने का प्रमुख स्थान है तथा अधिकांश भूमि पर ग्रामीण कृषि करते हैं.जो भूमि रैयती एवं अनाबाद बिहार सरकार की भूमि है जिसका वर्षों से ग्रामीण सुरक्षा एवं देखरेख करते आ रहे हैं.साथ ही कहा कि जर्री और नगड़ा गांव के बीच घनी आबादी होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है.
इससे ग्रामीणों की आजीविका, कृषि एवं जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. जिसका ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर सड़क निर्माण का सरकार द्वारा पारित प्रस्ताव को अनुचित बतलाया और पुर जोर विरोध किया गया.ज्ञात हो कि सीसीएल 35 वर्षों से जिस सड़क से कोयला परिवहन कार्य करते आ रही है उससे ना कर नई सड़क जरी मुख्य मार्ग से करना चाहती है.बैठक का संचालन राजन यादव ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: डुमरी में दो बाइकों में भीषण टक्कर, एक की मौत तीन घायल