चौपारण में 'नन्हा सा दिल अभियान' का शुभारंभ, जन्मजात हृदय रोग की पहचान के लिए चला विशेष अभियान

Pramod Kumar,News11 Bharat,

हजारीबाग सदर में अब तक 5,064 बच्चों की हृदय जांच, 38 बच्चे संदिग्ध पाए गए

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), सीसीएल, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) एवं श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 'नन्हा सा दिल अभियान' का आज चौपारण प्रखंड में शुभारंभ किया गया. 

डॉक्टरों ने दिखाई हरी झंडी  

कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ. डी. एन. ठाकुर, डॉ. फरहाना महफूज, आरबीएसके चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविकांत पांडेय, डॉ. सरवन हसन, डॉ. पंकज कुमार मेहता, डॉ. दिनेश कुमार तथा श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल की टीम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. 

स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में होगी जांच  

यह अभियान सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) के माध्यम से चलाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग (CHD) की समय पर पहचान कर उन्हें जरूरी जांच, परामर्श, रेफरल और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है. 

हजारीबाग सदर में 5,064 बच्चों की जांच पूरी  

अभियान के तहत हजारीबाग सदर प्रखंड में अब तक 5,064 बच्चों की हृदय जांच की जा चुकी है. इनमें से 38 बच्चे संदिग्ध पाए गए हैं. इन बच्चों की आगे विस्तृत चिकित्सीय जांच और आवश्यक उपचार की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी. 

डॉ. डी. एन. ठाकुर ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग का समय पर पता चलने से बच्चों की जान बचाई जा सकती है. अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों की जांच जरूर कराएं. 

संपर्क सूत्र: 6263294775  - अभियान से जुड़ी जानकारी या मदद के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों की सतर्कता से हिरण की बची जान, ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग को सौंपा