ट्रक पलटने के बाद 492 लीटर विदेशी शराब को नौडीहा बाजार पुलिस ने किया जब्त

Pramod Kumar,News11 Bharat,

थाना से महज करीब 2 किमी के दूरी पर विदेशी शराब से लदी हुई मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत नौडीहा बाजार -छतरपुर मुख्य मार्ग में थाना से महज करीब 2 किमी के दूरी पर विदेशी शराब से लदी हुई मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई वाहन संख्या बीआर 01जी एम 0490 है. घटना करीब 2 बजे रात्रि के बताया जा रहा है. घटना के बाद नौडीहा बाजार थाना को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर वाहन पर लदी विदेशी शराब 492 लीटर को जब्त किया है. 18पेंटी 7 पीस 750 ml , 11 पेंटी 6 पीस 350 ml और 26 पेंटी 39 पीस 180 ml इंप्रेयल ब्लू का है. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चालक और शराब माफिया भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि इस शराब के मूल्य लगभग 226320 दो लाख छब्बीस हजार तीन सौ बीस रुपया है. नौडीहा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पूछताछ में गला दबाकर हत्या की बात कुबूली