कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सड़क हादसे में झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच से रिटायर्ड नवल किशोर पासवान की मौत

Ark Sahuliyar

मृतक के परिजनों ने की बस चालक पर कार्रवाई की मांग 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच से रिटायर्ड नवल किशोर पासवान की मौत हो गयी है. हादसा बस की चपेट में आने से हुआ. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के परिजनों ने बस चालक पर कार्रवाई की मांग की है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी घटना पर दुख जताया है और कार्रवाई की मांग की है. घटना के आठ घंटे बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिजन नाराज हैं. 

यह भी पढ़ें- डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या करने की आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को आजीवन कारावास की सजा