धनबाद सदर अस्पताल में नक्सली मिशिर बेसरा और उसके साथियों का हुआ स्वास्थ्य जांच

Dipali Kumari

नक्सली मिशिर बेसरा समेत उसके साथियों को स्वास्थ्य जांच के लिए आज बुधवार को धनबाद सदर अस्पताल लाया गया.

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
1 करोड़ इनामी नक्सली मिशिर बेसरा समेत उसके साथियों को स्वास्थ्य जांच के लिए आज बुधवार को धनबाद सदर अस्पताल लाया गया. कड़ी सुरक्षा में पुलिस सभी को लेकर अस्पताल पहुंची. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पूरे सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. वहीं अस्पताल परिसर में जगह-जगह पुलिस सीआरपीएफ और कोबरा जवानों की तैनाती की गई.

इसे भी पढ़ें: दुमका: ट्रेन से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद, पश्चिम बंगाल से ले जाया जा रहा था बिहार