मानसून और श्रावणी मेले को लेकर NDRF अलर्ट, रांची, जमशेदपुर और देवघर में तीन टीमें रहेंगी तैनात

News11 Bharat

राज्य भर में मॉनसून से निबटने के लिए एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह हो गयी है. 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में अब मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. कल शनिवार को कुछ ही देर की झमझम बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी. राज्य भर में मॉनसून से निबटने के लिए एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह हो गयी है. 

श्रावणी मेले और मॉनसून को देखते हुए एनडीआरएफ की तीन टीम राज्य के तीन हिस्सों में रांची, जमशेदपुर और देवघर में प्रतिनियुक्त की जा रही है. ये सभी टीमें नदी, तालाब, डैम और अन्य जलाशयों समेत किसी भी आपदा या आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों से पूरी तरह सुसज्जित हैं. झारखंड की बरसाती नदियों और पथरीले जल स्रोतों से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए भी इन टीमों को विशेष रूप से तैयार किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी बचाव अभियान चलाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिरसा मेडिकल कॉलेज में आदिवासी महिला की मौत पर अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग