BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत 

Dipali Kumari

BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा आज बुधवार सुबह रांची पहुंचे.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा आज बुधवार सुबह रांची पहुंचे. रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदीप वर्मा रांची पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया. साथ ही पार्टी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही. 

बताते चलें भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. अब तक वे झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी इस नई नियुक्ति से राज्य के राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है.

इसे भी पढ़े: रांची रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते पकड़ी गई युवती, पुलिस ने दबोचा