पलामू सांसद वी.डी. राम से मिले JDU जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, पानी, सड़क और स्वास्थ्य मुद्दों पर हुई चर्चा

News11 Bharat,Pramod Kumar,

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू लोकसभा क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम जी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान पलामू की कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई.

​श्री दुबे ने पलामू में पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़कों की मरम्मत, शिक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसे मुख्य मुद्दों पर सांसद महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया. वहीं, सांसद वी.डी. राम ने क्षेत्र में चल रही बड़ी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की. JDU नेताओं ने पलामू के सर्वाधिक विकास के लिए सांसद के नेतृत्व की सराहना की.

​इस मौके पर JDU जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, राजपति प्रजापति, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, मेघनाथ मिस्त्री और पाटन प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उर्फ निराला सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पूरी रिपोर्ट के लिए वीडियो को अंत तक देखें!

यह भी पढ़ें: टावर पर चढ़े युवक की गुहार रंग लाई, छह महीने से लंबित म्यूटेशन हुआ पूरा! प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल