नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप योजना पर कार्यशाला आयोजित

Pramod Kumar,News11 Bharat,

छात्राओं को स्कॉलरशिप योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था मुख्य उद्देश्य

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय, रांची एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (एपीएफ) के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुई इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत, संबद्धता प्राप्त, बीएड, एलएलबी और नर्सिंग कॉलेजों की छात्राओं को स्कॉलरशिप योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था.

कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह और कुलसचिव डॉ. नफीस अहमद ने किया. इसके पश्चात एपीएफ के तकनीकी विशेषज्ञ मृत्युंजय रत्नाकर, अशोक कुमार, सन्नी भगत, मिथिलेश कुमार, आईहा, रिधो, रचिता, मनोज, सूरज, रंजीत, बृजेश एवं पवन ने छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि और आवेदन से संबंधित तकनीकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वक्ताओं ने बताया कि यह योजना छात्राओं के उच्च शिक्षा के सपने को साकार करने में काफी मददगार साबित होगी.

इस कार्यशाला में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के लगभग 42 कॉलेजों के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया. इनमें मुख्य रूप से जीएलए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जसबीर बग्गा, जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पासवान, वाईएसएनएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोहिनी गुप्ता, गढ़वा महिला कॉलेज से डॉ. संयुक्ता सिंह, नगर ऊंटारी कॉलेज के प्राचार्य, भवनाथपुर मॉडल कॉलेज से डॉ. विभेष चौबे, छत्तरपुर मॉडल कॉलेज से डॉ. रविशंकर, एसपीडी कॉलेज से डॉ. निकलेश चौबे, बीएड कॉलेज से डॉ. रणविजय सिंह, कुमरेश इंटरनेशनल बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास चंद्र मिश्रा और इंदर सिंह बीएड कॉलेज गढ़वा के प्राचार्य डॉ. दीपक चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) डॉ. एस. के. पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यशाला का समापन किया गया.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बताएं, झारखंड के युवाओं पर अत्याचार के समय कांग्रेस का मौन क्यों?” : डॉ. प्रदीप वर्मा