निर्मल हृदय आश्रम बाल तस्करी मामले में बड़ा फैसला, सिस्टर कांसिलिया बाखला और अनिमा इंदवार बरी

Vaibhaw Vikram

मिशनरीज ऑफ चैरिटी से संचालित निर्मल हृदय आश्रम से बच्चे बेचे जाने के बहुचर्चित मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनना है. बताया जा रहा है कि सिस्टर कांसिलिया बाखला और अनिमा इंदवार साक्ष्य और गवाह के अ

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मिशनरीज ऑफ चैरिटी से संचालित निर्मल हृदय आश्रम से बच्चे बेचे जाने के बहुचर्चित मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनना है. बताया जा रहा है कि सिस्टर कांसिलिया बाखला और अनिमा इंदवार साक्ष्य और गवाह के अभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. यह सुनवाई अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट मे हुई है. मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ितों का बयान दर्ज नहीं हो सका सका है. 

कई बार नोटिस जारी करने के बाजूद पीड़ित कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. जिसका लाभ आरोपियों को मिला. बहुचर्चित यह मामला साल 2018 का है. मिशनरीज ऑफ चैरिटी से संचालित निर्मल हृदय आश्रम से बच्चों का सौदा करने का मामला सामने आया था. मामले को लेकर सीडब्ल्यूसी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. बच्चे की खरीद फरोख्त के आरोप में  सिस्टर कांसिलिया बाखला और अनिमा इंदवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. मामले को लेकर खूब सियासत हुई थी.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: हटिया–पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस चलेगी 5 घंटे विलंब से, जानें क्या है इसके पीछे की वजह