न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी नेसार अंसारी को फांसी की सजा सुनाई गई है. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने बीते 10 अगस्त को आरोपी को दोषी ठहराया था. कोर्ट ने कहा इस तरह के जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा से कम नहीं हो सकती. आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है. जघन्य अपराध का मामला साल 2020 का है. जो रातु थाना क्षेत्र के परेहपाट का है. मासूम के साथ दुष्कर्म कर शव को एक बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया गया था शव को देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया था. बच्ची के जनाजे में तत्कालीन ग्रामीण एसपी नौसाद आलम भी शामिल होकर कंधा दिया था.
यह भी पढ़ें: चाईबासा एसपी अमित रेणु ने ली मासिक क्राइम मीटिंग, ग्रामीणों से सीधा संवाद पर जोर