झारखंड दौरा खत्म कर दिल्ली रवाना हुए नितिन नबीन, बोले- 'झारखंड हमारे लिए दूसरे घर जैसा'

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
 दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का यह दौरा सम्पन्न हो गया है. दौरे को संपन्न करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं. यह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली जाएंगे. वहीं एयरपोर्ट रवाना होने से पहले BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की.

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, ' झारखंड हमारे लिए दूसरा घर के समान है.  पहले भी यहां के लोगों ने हमें स्नेह और प्यार दिया है. हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां के लोग हमें फिर से अपना प्यार स्नेह हमारी सरकार को देंगे और यहां फिर एक बार हमारी सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम