बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आज नितिन नवीन आ रहे झारखंड, रांची में स्वागत की जोरदार तैयारियां

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बात नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची आ रहे हैं. रांची में नितिन नवीन के भव्य स्वागत की जोरदार तैयारी की गयी है. नितिन नवीन का 6 और 7 जून का दो दिवसीय झारखंड बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. 10 राज्यों की 24 सीटों में से 2 राज्यसभा सीटों पर झारखंड में भी चुनाव होने वाला है, इस लिहाज से रणनीतिक तौर पर भी यह दौरा महत्वपूर्ण होने वाला है।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय प्रवास में भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस सम्बंध में बताया कि दुनिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में काफी उत्साह है. उनके स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भगवान बिरसा मुंडा, जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. दूसरे दिन यानी रविवार को नितिन नवीन रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. दूसरे दिन भी नितिन नवीन पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. रविवार को ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में भी चलेंगी 70-80 किमी रफ्तार की हवाएं 17 राज्यों के लिए तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश की सम्भावना