अन्य

दरभंगा को CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, डिप्टी CM अजीत पंवार के निधन पर जताया शोक

Nitish Kumar Darbhanga Projects: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा दूसरे चरण में दरभंगा में हैं। CM नीतीश कुमार ने दरभंगा को कई सौगातें दी हैं। CM ने यहां 13,682.56 लाख की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखी और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ पर 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराज्यीय बस पड़ाव का निरीक्षण भी किया। काम पूरा होने की तारीख 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी CM सम्राट चौधरी और बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी भी नजर आए।

दरभंगा में गिनाए विकास कार्य 

CM नीतीश कुमार ने दरभंगा में समृद्धि यात्रा के दौरान कहा कि दरभंगा जिले का पहले क्या हाल था। साल 2005 से पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने दरभंगा जिले में विकास के सभी काम करा दिये हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी। महिला ITI और सभी अनुमंडलों में ITIकी स्थापना की गयी है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी एक्सटेंशन किया जा रहा है। GNM एवं पारा मेडिकल संस्थानों की स्थापना की गयी। कई पुलों और पथों का निर्माण कराया गया है। सड़क का निर्माण कराया गया है। [caption id="attachment_130978" align="alignnone" width="548"] दरभंगा को CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात[/caption]

Nitish Kumar Darbhanga Projects: राजनेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विमान हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इस खबर से वे मर्माहत हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा - महाराष्ट्र के बारामती में हुई भीषण हवाई जहाज दुर्घटना में महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत पवार जी सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है।  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शोक जताते हुए कहा - महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी सहित 4 लोगों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा - महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में माननीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। यह घटना देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। NCP के एक सशक्त नेता के रूप में उन्होंने जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में अमिट योगदान दिया।

लालू,राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक

Nitish Kumar Darbhanga Projects: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार सहित 5 लोगों की विमान हादसे में हुई आकस्मिक मौत पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व CM राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।