न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 'सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष' कार्यक्रम के तहत पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है.
इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार को रांची पहुंचे. उन्होंने रांची के तेतर टोली तालाब के समीप आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इसके साथ ही उन्होंने तालाब परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया और साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया.
यह भी पढ़ें: DSPMU में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 16 जून तक कर सकेंगे अप्लाई