आज शाम रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रबुद्ध जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज शाम 7 बजे रांची पहुंचेंगे. उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अपने रांची प्रवास के दौरान कल रांची ग्रामीण क्षेत्र में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह साईनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें: रांची में कार का शीशा तोड़ हैंडबैग लेकर फरार हुआ अपराधी, शादी की सालगिरह मनाने आए दंपति बने शिकार