ECI द्वारा SIR में ECINET के प्रयोग के लिए आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में झारखण्ड के पदाधिकारियों ने लिया भाग

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड एवं सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु आयोजित ECINET के ऑनलाइन प्रशिक्षण में भाग लिया. 

यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) वाले 16 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेशों के पदाधिकारियों, आईटी एक्सपर्ट्स एवं डेटा ऑपरेटरों के लिए आयोजित की गई थी. प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के एक्सपर्ट्स द्वारा ऑनलाइन माध्यम से एसआईआर के विभिन्न चरणों में  ECINET के इस्तेमाल करने हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी.

इस अवसर पर झारखण्ड से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं आईटी एक्सपर्ट एवं सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- रिम्स 2 के विरोध में ग्रामीण पहुंचे समाहरणालय, SDM सहित कई अधिकारियों के साथ बैठक