अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संत अगस्तीन स्कूल में योगाभ्यास कार्यक्रम, प्रखंड के कई स्कूलों ने लिया निरोग रहने का संकल्प

Pramod Kumar,News11 Bharat,

स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और स्कूली बच्चों स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा बने

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर संत अगस्तीन स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस  योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ शक्ति कुंज,सीओ प्रदीप कुमार और एलईओ अजय कुमार  शामिल हुए. इनके अलावा स्कूल के शिक्षक एवं  कर्मचारी और स्कूली बच्चों भी इस स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा बने.

 स्कूल में सुबह-सुबह जुटे सभी  प्रशासनिक अधिकारियों ने कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न आसन और प्राणायाम किए. इस मौके पर बीडीओ शक्ति कुंज ने  दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और इसके माध्यम से ‘निरोग रहने का संकल्प’ लिया.​दूसरी ओर, योग दिवस का उत्साह मनीपुर मैदान  में भी देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया. इस दौरान मलेरिया निरीक्षक हरविंदर कुमार ने कहा की काम-काज के तनाव से मुक्त होकर सभी ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया और समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पलामू पुलिस की अनूठी पहल सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास