पलामू: हैप्पी किड्स प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Ark Sahuliyar

मेदिनीनगर के सुदना स्थित हैप्पी किड्स प्ले स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया.

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर के सुदना स्थित हैप्पी किड्स प्ले स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. समारोह की शुरुआत सुबह 8:45 बजे विद्यालय परिसर में झंडारोहण के साथ हुई. स्कूल के निदेशक रवि शेखर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास शाखा, पलामू के तकनीकी सहायक अशोक कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे.

ध्वजारोहण के पश्चात लगभग 300 स्कूली बच्चों, अभिभावकों, शिक्षिकाओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया. इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया.

देश सेवा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
विद्यालय की प्रिंसिपल सुकृति महाजन ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने, पढ़ाई-लिखाई के जरिए देश के विकास में योगदान देने और समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी.

मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति और शैक्षणिक विकास की भी सराहना की. वहीं, निदेशक रवि शेखर ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में नन्हें-मुन्नों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया.

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं— सीमा, आस्था, श्रेया, रिया, निभा, अर्चना सिम्पल, अंबिका, खुशी, आकांक्षा, अर्चना, ज़ारा, रूपा, साल्वी, रेखा, मधु, आंचल, श्रुति तथा अदिति मैम ने भी विचार व्यक्त किए और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.