पलामू में बेखौफ अपराधी: युवक की पिटाई कर बाइक और मोबाइल छीना

Vaibhaw Vikram

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मलवरिया गांव के समीप शुक्रवार रात छह लुटेरों ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया. दो बाइक पर सवार बदमाशों ने पीछा कर युवक की बाइक ओवरटेक कर रुकवाई और मारपीट के बाद उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए. मामले में हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. काजी बिगहा गांव निवासी शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 5 जून की रात वह अपने चाचा अजय पासवान को जपला रेलवे स्टेशन छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे. 

इसी दौरान मलवरिया गांव के पास दो बाइक पर सवार छह अज्ञात युवकों ने उनका पीछा किया. बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर मारपीट की और बाइक (जेएच03एएन-7053) तथा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने हुसैनाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे के भीतर लापता 13 वर्षीय छात्रा बरामद, सदर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई