पलामू सांसद वीडी राम ने गांधी उद्यान में किया पौधारोपण 

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प
लामू के सांसद वीडी राम ने गांधी उद्यान में पौधारोपण किया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा-पानी देने का संकल्प ही इस दिवस की वास्तविक सार्थकता है. इस विशेष अवसर पर पलामू लोकसभा के सांसद विष्णु दयाल राम, मेयर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, विभाकर नारायण पाण्डे, विजय ओझा, अजय सिंह, नरेंद्र पाण्डे सहित भाजपा के कई सम्मानित कार्यकर्तागण एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे. अंत में सांसद वीडी राम ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाएं और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं.