संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस की चलाई जा रही है ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशे के सौदागर पर अपना शिकंजा कसते हुए हुए आज भी मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान राहुल कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जेल हाता, हरिनिवास का रहने वाला है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के अंबेडकर पार्क के पास कोई व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्त है. सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की. इस दौरान राहुल कुमार को हिरासत में ले लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल 2.68 ग्राम वजन की 6 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया.
राहुल कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इससे पहले भी उस पर NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू धंसान, लगभग आधे दर्जन घर हुए ध्वस्त