पलामू में व्यवसायियों का डर दूर करने उतरी पुलिस, मेदनीनगर बाजार में किया पैदल मार्च

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू में व्यवसायियों का खौफ दूर करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मेदनीनगर शहर थाना की पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया. इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना, शांति व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए लिया गया था.

​सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के कड़े कदम
​पलामू पुलिस द्वारा सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए हाल ही में कई अन्य ठोस कदम उठाए गए हैं. सघन पेट्रोलिंग सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तेज बनाने के लिए डीआईजी और एसपी ने हाल ही में पुलिस को नई पेट्रोलिंग बाइक्स सौंपी हैं, जो बाजारों और गलियों में गश्त कर रही हैं.

​संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे तैनात रहेंगे जवान
​चेकिंग पॉइंट्स पर मेदनीनगर शहर के बाहरी और संवेदनशील हिस्सों जैसे सिंगरा खुर्द, चियांकी में 24 घंटे तैनात रहने वाले 5 स्थायी चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं. इस मौके पर एएसआई संतोष पांडे, जोहन तिर्की सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज, जेहलीटाड़ में ताजिया निर्माण शुरू