पलामू पुलिस की ऑपरेशन सफाया के तहत कार्रवाई, अवैध देसी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

News11 Bharat,Pramod Kumar,

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

न्यूज11  भारत

पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस की ऑपरेशन सफाया के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हैदरनगर पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने धनुडीह गांव निवासी रौशन कुमार रवि के घर में छापेमारी कर बेड के नीचे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया. वहीं, बुधुबिगहा गांव निवासी बलवंत कुमार के पास से नेवी ब्लू रंग का रियलमी मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रेस वार्ता में हुसैनाबाद एसडीपीओ आइपीएस दिव्यांश शुक्ल ने बताया कि ऑपरेशन सफाया के तहत अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है,हैदरनगर थाना कांड संख्या 60/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है.मामले में बलवंत कुमार, पिता स्व. रूपेश राम, ग्राम बुधुबिगहा और रौशन कुमार रवि, पिता प्रमोद राम, ग्राम धनुडीह को आरोपित बनाया गया है. दोनों को 16 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.छापेमारी दल में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल, थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर, पु.अ.नि. आशीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें:  भरनो में अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, रिम्स रेफर