न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: शुक्रवार को बहरागोड़ा बाजार स्थित विधायक कार्यालय में गुड़ाबांदा प्रखंड पंचायत सहायक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर कुमार मोहंती से मुलाकात कर दो सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार करण के नेतृत्व में पहुंचे पंचायत सहायकों ने उचित मानदेय निर्धारित करने तथा सेवाओं का स्थायीकरण करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे पंचायत सहायकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने विधायक से राज्य सरकार के समक्ष उनकी समस्याओं को उठाकर न्याय दिलाने की अपील की.बैठक में संघ के वरिष्ठ सदस्य कृपासिंधु दलाई, देवाशीष पातर, जयंत कुंडू, संजय पातर, सुरेंद्रनाथ मुर्मू, महेश्वर महतो एवं राम रंजन घोष उपस्थित रहे.