दामोदर दुर्घटनास्थल का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने लिया जायजा, मृतक के परिजन से मिले, जताया दुख

Pramod Kumar,News11 Bharat,

स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धक्का देते हुए घर में घुस गई थी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: चंदवा. दामोदर दुर्घटनास्थल का रविवार को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने जायजा लिया. मृतक के परिजन से मुलाकात कर दुख जताया और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने सभी मृतकों के प्रति गहरा शोक व उनके परिजनों शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

उन्होंने बताया कि एन एच 22 चंदवा नगर के बीज दामोदर गांव के समीप 22 जुलाई बुधवार करीब शाम को नगर मंदिर से पुजाकर से चंदवा के थाना टोली जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे  धक्का देते हुए घर में घुस गई, घटना स्थल पर घर के दुआरी पर बैठे घर मालकिन राखी देवी पति प्रमोद गीरी व स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दुर्घटना में घायल चालक अरविंद कुमार की पत्नी खुशबू देवी की भी मौत अस्पताल पर पहुंचकर हो गई, घर मालकिन के गोतनी सरीता देवी पति बीनोद गीरी भी घायल हैं इनकी माथा,चेहरा और कमर में गंभीर चोट है लेकिन यह घर में दशकर्म की रिवाज के लिए किसी तरह लगी हुई हैं, स्व0 अरविंद कुमार के पिता बद्री वर्मा और स्व0 ललीता देवी की पति मंटु कुमार की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है.

24 जुलाई को ललीता देवी पति मंटु कुमार की भी मौत हो गई,  इस हादसे में चार लोगों की जान गवां देने से चारों तरफ शोक व्याप्त है, इस हादसे में और भी घायल हैं जिनकी ईलाज अन्य अस्पतालों में चल रहा है.

प्रमोद गीरी ने बताया कि इस स्थान पर छोटी ट्रनिंग भी है, यहां हमेशा कीचड़ रहता है, नगर से आने में बाएं चक्का बाइं ओर खींचती है गाड़ी को दाएं की ओर और बाएं की ओर मोड़ने में यहां हमेशा हादसा होते रहता है.

अबतक किसी भी परिजन को प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं किए जाने से लोग काफी दुखी हैं, मृतक अरविंद कुमार, ललीता देवी, खुश्बू देवी भाजपा चंदवा पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष रिकी वर्मा के रिस्तेदार हैं. 

अयुब खान ने कहा कि भाजपा नेता के रिस्तेदार होने व इस ह्रदय विदारक व मर्माहत करने वाली घटना मे स्थानीय प्रशासन के साथ साथ किसी जनप्रतिनिधियों द्वारा अबतक परिजनों की कोई सुद्ध नहीं लिया जाना और ही दुखद है.

अयुब खान ने कहा कि परिजन की माली हालत पहले से ही अच्छा नहीं है, आवास को ठीक नहीं कहा जा सकता है ऐसे में स्कॉर्पियो द्वारा घर को बुरी तरह छतीग्रस्त कर दिए जाने से घर की स्थिति और ही खराब हो गया है, प्रशासन द्वारा किसी तरह कोई सहायता नहीं किए जाने से शोकाकुल परिजन काफी मर्माहत हैं उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

अयुब खान ने उपायुक्त महोदय संदीप कुमार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, घायलों को प्रशासन की ओर से ईलाज कराने, इस समय परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता करने, प्रशासन की ओर से परिजनों को सुद्ध लेने, आवास दिलाने व गति सीमा कम करने के लिए घटनास्थल के पास ट्रनिंग में बैरिकेडिंग लगाने की मांग किया है.

यह भी पढ़ें: घाघरा के ईटकिरी में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवक घायल, एक गंभीर