न्यूज़11 भरत
रांची/डेस्क: रांची में प्रतिवर्ष बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार का पूजा पंडाल हार साल अपने भव्यता के कारण सुर्ख़ियों में रहता है. इस साल भी भारतीय युवक संघ ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है. आज 22 जुलाई को भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार ने भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया. भूमि पूजन कार्यक्रम में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है. इस वर्ष बकरी बाजार में तमिलनाडु के प्रसिद्ध वृहदीश्वर मंदिर की थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. मालूम हो हर साल नई थीम के साथ बना भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित करता है.
इसे भी पढ़ें: BJP का कांग्रेस कार्यालय घेराव, मंत्री इरफान अंसारी बोले- "आज डंडा चलेगा आओ.."