परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव जी का पलामू की धरती पर स्वागत

Pramod Kumar,News11 Bharat,

कारगिल युद्ध में उनके अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान की भावना ने पूरे देश को प्रेरणा दी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: आज पलामू की पावन धरा धाम पर कारगिल युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव जी को अंग वस्त्र एवं कोयल की धारा पुस्तक देकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया. मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव जी का पलामू आगमन हम सबों के लिए गर्व का विषय है. कारगिल युद्ध में उनके अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान की भावना ने पूरे देश को प्रेरणा दी. ऐसे वीर योद्धा का स्वागत करना पलामू की धरती के लिए सौभाग्य की बात है. पलामू की वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, श्रीमती संजू शुक्ला, खुशदिल शुक्ला एवं शिक्षक अजय कुमार ठाकुर जी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कृषि और सम्बद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा