अन्य
Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!
Parineeti 1st date Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा नजर आएं। इसी बीच दोनों ने जमकर मस्ती की और अपनी पहली मुलाकात और पहली डेट के बारे में खुलकर बात की।
Read More: Kapil Sharma Show Parineeti Raghav: राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब होने के कारण ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग रद्द!
दोनों कुछ तरह शुरु हुई थी लवस्टोरी...
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान परिणीति ने बताया कि - राघव चड्ढा से उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी, जब दोनों को ब्रिटिश काउंसिल से सम्मानित किया गया था। पॉलिटिशियन राघव चड्ढा को राजनीति में योगदान के लिए और परिणीति को एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सम्मानित किया गया था।ऐसे हुई दोनों की मुलाकात...
परिणीति ने बताया कि, उनके भाइयों ने उन्हें राघव चड्ढा से मिलने को कहा था और अच्छी बात यह थी कि राघव उनके पीछे ही बैठे थे। उन्होंने आपस में बात - चीत की और मुलाकात के बाद परिणीति ने राघव से दिल्ली में मिलने की बात कही और राघव ने अहले ही दिन परिणीति को नाश्ते पर बुला लिया। इस बात पर मजाकिया अंदाज में कहा कि - "मैंने मौके पे चौका मारा"।
View this post on Instagram
पहली डेट पर परिणीति ने साथ ले गए पांच लोग!
परिणीति ने बताया कि जब वह पहली बार राघव से मिलने गईं, तो उन्होंने अकेले जाने की बजाय पांच लोगों को अपने साथ ले गई। उस टेबल पर कुल 12-15 लोग बैठे थे। हालांकि, इसी भीड़ के बीच दोनों की बातचीत शुरू हुई और कुछ ही पलों में उन्हें एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस हुआ।पहली मुलाकात में ही हो गई शादी की बात...
परिणीति ने कहा कि पहली डेट पर ही उन्हें महसूस हो गया कि वह राघव से शादी करना चाहती हैं। वहीं राघव को भी परिणीति से पहली नजर में प्यार हो गया था। भले ही परिणीति को राघव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें एक मजबूत कनेक्शन महसूस हुआ।परिणीति ने गूगल पर की राघव की पूरी जांच...
डेट के बाद परिणीति ने गूगल पर राघव की उम्र, वैवाहिक स्थिति और सांसद के कर्तव्यों के बारे में सर्च किया। इस बात को राघव ने हंसते हुए साझा किया। परिणीति ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने राघव की हाइट भी गूगल पर चेक की, क्योंकि उन्हें लंबे लड़के पसंद हैं। जब उन्हें राघव की हाइट पसंद आई, तो उन्होंने मन ही मन सोच लिया कि यही उनका परफेक्ट लाइफ पार्टनर है।
View this post on Instagram