न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण 7 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.
इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन एवं प्रारंभ
- ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 7 अगस्त 2026 का परिचालन गोमो स्टेशन तक ही रहेगा. यह ट्रेन गोमो–हटिया–गोमो रेलखंड पर संचालित नहीं होगी.
- ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का 7 अगस्त 2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा. इस कारण आद्रा–हटिया–आद्रा रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.
- ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का 7 अगस्त 2026 को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा. यह ट्रेन मूरी–रांची–मूरी रेलखंड पर संचालित नहीं होगी.
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
- ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 7 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 7 अगस्त 2026 को भी रद्द रहेगी.
यह भी पढ़ें- असम बाढ़ राहत के लिए झारखंड की मदद, CM हेमंत सोरेन ने दिए तीन करोड़ रुपये, हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया आभार